BA Semester-1 Aahar, Poshan evam Swachchhata - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता

बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :250
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2637
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता

राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम

यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसके अन्तर्गत परिवार के कल्याण की व्यवस्था है। भारत की बढ़ती हुई जनसंख्या को नियन्त्रित करना तथा परिवारों को सीमित कर अच्छे रहन-सहन की प्रेरणा देना इसका प्रमुख कार्य है। राष्ट्रीय परिवार कार्यक्रम पूर्णतः केन्द्र सरकार तथा कुछ विशिष्ट विश्व संगठनों द्वारा संचालित कार्यक्रम है।

यह कार्यक्रम प्रत्येक जिले में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा महिला चिकित्सालयों के साथ संलग्न किए गए शहरी परिवार नियोजन केन्द्रों, प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों (प्रत्येक ब्लॉक में एक) के प्रभारी चिकित्साधिकारियों के सहयोग से शहर से गाँवों तक उच्चतम प्राथमिकता के साथ चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत प्रमुख कार्य शिक्षित व अशिक्षित व्यक्तियों को परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहित, प्रशिक्षित तथा तैयार करने से सम्बन्धित होता है। इसके लिए जिला प्रसार शिक्षक, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आदि के माध्यम से विज्ञापन, प्रदर्शनी, नाटक, फिल्म शो आदि करके प्रोत्साहन दिया जाता है। प्रशिक्षण और विभिन्न अन्य तरीके अपनाने के लिए समय-समय पर अभियान, शिविर, पखवाड़े आदि चलाए जाते हैं।

स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन

प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना अत्यन्त आवश्यक है। व्यक्ति समाज की इकाई है, व्यक्तियों से मिलकर ही समाज बनता है। समाज के स्वास्थ्य को उत्तम रखने के लिए समाज में स्वास्थ्य सम्बन्धी ज्ञान तथा चेतना जाग्रत करना प्रत्येक देश की समस्या है; अत समय-समय पर स्वास्थ्य शिक्षा देने, इसका प्रसार-प्रचार करने तथा आवश्यकतानुसार इसे क्रियान्वित करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक संगठन बनाए  गए हैं। आज विश्व की अनेक संस्थाएँ रक्षा के लिए देश की सरकार तथा स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं के माध्यम से इन कार्यों को करने में लगी हुई हैं। इनमें से कुछ संस्थाएँ निम्नलिखित हैं-

1. यूनीसेफ (UNICEF) — संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित यह संस्था विशेषकर माताओं एवं शिशुओं के कल्याण के लिए कार्य करती है। इस सन्दर्भ में इस संस्था के द्वारा अनेक कार्यक्रम; जिनमें प्रशिक्षण, ज्ञानवर्द्धन आदि की नई-नई तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है; प्रचारित किए गए हैं।

2. रेडक्रॉस सोसायटी (Red Cross Society ) – यह एक स्वतन्त्र, स्वयंसेवी संस्था है। इसकी शाखाएँ- उपशाखाएँ सम्पूर्ण विश्व में प्रत्येक स्थान पर मानव कल्याण हेतु कार्यरत हैं। युद्ध का समय हो या सामान्य अवसर, यह संस्था निःस्वार्थ भाव से स्वयं पहुँचकर कार्य करती है। युद्ध के समय घायलों की सेवा महामारी के समय विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएँ आदि से स्वास्थ्य के क्षेत्र में रेडक्रॉस सोसायटी का अत्यधिक योगदान है।

3. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO = World Health Organization ) - संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 1940 ई० में की गई थी। यह संस्था इस समय सशक्त रूप में संपूर्ण विश्व के देशों में चिकित्सा विशेषज्ञों को नई-नई खोजों, नीति-निर्धारण तथा स्वास्थ्य ज्ञान के प्रचार-प्रसार आदि के लिए प्रोत्साहित करती है। यह संस्था विकासशील देशों को आवश्यक सहायता भी प्रदान करती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व भर में कुपोषण तथा रोग निवारण एवं अन्य अनेक प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए व्यतियों को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था करता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियोजनों को इस संस्था का अत्यधिक सहयोग मिला है।

4. केयर (CARE )— संयुक्त राष्ट्र द्वारा ही स्थापित बालक कल्याण विशेषकर पोषण सम्बन्धी समस्याओं के लिए कार्य करने वाली संस्था है।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. आहार एवं पोषण की अवधारणा
  2. भोजन का अर्थ व परिभाषा
  3. पोषक तत्त्व
  4. पोषण
  5. कुपोषण के कारण
  6. कुपोषण के लक्षण
  7. उत्तम पोषण व कुपोषण के लक्षणों का तुलनात्मक अन्तर
  8. स्वास्थ्य
  9. सन्तुलित आहार- सामान्य परिचय
  10. सन्तुलित आहार के लिए प्रस्तावित दैनिक जरूरत
  11. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  12. आहार नियोजन - सामान्य परिचय
  13. आहार नियोजन का उद्देश्य
  14. आहार नियोजन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
  15. आहार नियोजन के विभिन्न चरण
  16. आहार नियोजन को प्रभावित करने वाले कारक
  17. भोज्य समूह
  18. आधारीय भोज्य समूह
  19. पोषक तत्त्व - सामान्य परिचय
  20. आहार की अनुशंसित मात्रा
  21. कार्बोहाइड्रेट्स - सामान्य परिचय
  22. 'वसा’- सामान्य परिचय
  23. प्रोटीन : सामान्य परिचय
  24. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  25. खनिज तत्त्व
  26. प्रमुख तत्त्व
  27. कैल्शियम की न्यूनता से होने वाले रोग
  28. ट्रेस तत्त्व
  29. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  30. विटामिन्स का परिचय
  31. विटामिन्स के गुण
  32. विटामिन्स का वर्गीकरण एवं प्रकार
  33. जल में घुलनशील विटामिन्स
  34. वसा में घुलनशील विटामिन्स
  35. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  36. जल (पानी )
  37. आहारीय रेशा
  38. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  39. 1000 दिन का पोषण की अवधारणा
  40. प्रसवपूर्व पोषण (0-280 दिन) गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त पोषक तत्त्वों की आवश्यकता और जोखिम कारक
  41. गर्भावस्था के दौरान जोखिम कारक
  42. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  43. स्तनपान/फॉर्मूला फीडिंग (जन्म से 6 माह की आयु)
  44. स्तनपान से लाभ
  45. बोतल का दूध
  46. दुग्ध फॉर्मूला बनाने की विधि
  47. शैशवास्था में पौष्टिक आहार की आवश्यकता
  48. शिशु को दिए जाने वाले मुख्य अनुपूरक आहार
  49. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  50. 1. सिर दर्द
  51. 2. दमा
  52. 3. घेंघा रोग अवटुग्रंथि (थायरॉइड)
  53. 4. घुटनों का दर्द
  54. 5. रक्त चाप
  55. 6. मोटापा
  56. 7. जुकाम
  57. 8. परजीवी (पैरासीटिक) कृमि संक्रमण
  58. 9. निर्जलीकरण (डी-हाइड्रेशन)
  59. 10. ज्वर (बुखार)
  60. 11. अल्सर
  61. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  62. मधुमेह (Diabetes)
  63. उच्च रक्त चाप (Hypertensoin)
  64. मोटापा (Obesity)
  65. कब्ज (Constipation)
  66. अतिसार ( Diarrhea)
  67. टाइफॉइड (Typhoid)
  68. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  69. राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएँ और उन्हें प्राप्त करना
  70. परिवार तथा विद्यालयों के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
  71. स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
  72. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रः प्रशासन एवं सेवाएँ
  73. सामुदायिक विकास खण्ड
  74. राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम
  75. स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
  76. प्रतिरक्षा प्रणाली बूस्टर खाद्य
  77. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book